आगरा। राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का समय समाप्त हो रहा है, तो वहीं अब बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के दिन बहुरेंगे। ये रेलवे स्टेशन अब नए रूप में नजर आएगा। रेलवे पीआरओ संचित त्यागी के मुताबिक राजा की मंडी स्टेशन के विकल्प के रूप में बिल्लोचपुरा स्टेशन को विकसित किया जाएगा। राजा की मंडी पर जगह न होने के कारण बिल्लोचपुरा पर यात्री सुविधाओं का विकसित किया जाएगा।