26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने तैयार कर लिया बड़ा प्लान, अब कार्यकर्ताओं को इस तरह जुटना है मिशन 2019 में

भाजपा बृजक्षेत्र की आगामी कार्य योजना बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 1 Aug 2018, 3:41 PM IST

BJP Brajakshtra

BJP Brajakshtra

आगरा। भाजपा बृजक्षेत्र की आगामी कार्य योजना बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पौधारोपण और केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने का मंत्र दिया। होटल आशीस पैलेस फतेहाबाद रोड पर बृजक्षेत्र की आगामी कार्य योजना बैठक 2 सत्रों में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराने के मंत्र दिया।

ये हुआ प्रथम सत्र में
प्रथम सत्र में क्षेत्रीय इकाई जिला प्रभारी और जिला एवं महानगर अध्यक्षों को विस्तार से आगामी कार्यक्रमों को मण्डल एवं बूथ स्तर तक पूरी निगरानी में कराने का आव्हान किया। वहीं द्वितीय सत्र में सभी विभाग, प्रकोष्ठ और प्रकल्पों के संयोजकों से परिचय एवं उनके दायित्व के परिचय के संदर्भ में जानकारियां दीं और जिला स्तर पर संयोजक एवं दो सह संयोजक शीघ्र ही मनेानीत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा जो जिम्मेदारी मिली है वह अहम जिम्मेदारी है। इसको अच्छी तरह निभायेेंगे उन्हें भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी।


जमीनी स्तर पर करें कार्य
उन्होंने कहा कि फील्ड में उतरकर कार्य करें न कि दर्शक के रूप में कार्य करें। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है । 11 करोड़ सदस्य संख्या है । 20 से 21 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है । आगामी 20 वर्षों को ध्यान में रखकर संगठन द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है उसे पूरा करें। जो दायित्व मिला है उससे संगठन को अधिक से अधिक लोकप्रियता किस तरह मिले, यह रणनीति बनाकर सभी को काम करना है। वहीं लाभार्थियों से सतत सम्पर्क कर उनको पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा क्षेत्रीय स्तर पर मोर्चा एवं प्रकोष्ठों का गठन 5 अगस्त तक हो जायेगा । वहीं आईटी सैल को मण्डल स्तर तक घोषित करने के निर्देश दिये ।

आपका भविष्य तय करेगी पार्टी की सफलता
प्रदेश महामंत्री बृजक्षेत्र प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों की सफलता ही आपका और पार्टी का भविष्य तय करती है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक दल है और एक चुनाव समाप्त होता है तो निश्चित ही आगामी चुनाव की तैयारी में जुटती है। राजनैतिक दल का कार्यकर्ता होने के नाते हमें सामाजिक कार्य करने के साथ संगठन को किस कार्य से अधिक लोकप्रियता मिलेगी, वह कार्य भी करने चाहिए। क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने संगठन मजबूत होगा तो निश्चित रूप से आप भी मजबूत होंगे । संगठन का कार्य पूरी निष्ठिा और लगन से करने वालों को संगठन सदैव सम्मान की नजर से देखता है ।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग