
अब घर घर जाकर कुछ ऐसा करेंगे भाजपाई
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यदि आपके घर पहुंचें तो चौंके नहीं। केंद्र और राज्य सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अब भाजपा कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर दी जाएगी। पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया ने फतेहाबाद क्षेत्र में चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पाठ पढ़ाया। प्रभुदयाल कठेरिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाने का काम कर रही हैं, लेकिन इन योजनाओं की जानकारी ना होने के कारण ग्रामीण जनता इसका लाभ नहीं ले पाती। हमें जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। जिससे इन योजनाओं का लाभ ले सकें।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: तीन साल के प्रेम संबंधों का ऐसा परिणाम, एक और प्यार की कहानी का दुखद अंत
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: कैबिनेट मंत्री के समधी के अस्पताल में डॉक्टर को धमकी
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता
कस्बा फतेहाबाद के मोहल्ला कानूनगो में चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा प्रभुदयाल कठेरिया ने व्यक्त किए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 की कामयाबी हासिल करने के लिए जुट जाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक ने की। चौपाल कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष यदुवंश वर्मा, श्रीगोपाल शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि बॉबी शर्मा, बालेश गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार चक, जिला मंत्री बबीता चौहान, देहात मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौहान, नगर महामंत्री दीपा राठौर, तरुण असौलिया, अमित गोरख, सभासद अवकेश, सभासद ब्रहम्मा, सभासद लोटनसिह, ओमकार आर्य, नगर महामंत्री युवा मोर्चा, देवीलाल माहौर, रजत गुप्ता, अजय जादौन, मयंक जादौन आदि कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता मौजूद रही।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: मायावती की पार्टी में इस पद को लेकर मचा है घमासान
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: सूर्य की कृपा से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए क्या कहता है राशिफल
Published on:
03 Jun 2018 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
