10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने बृज में तैयार किया ऐसा चक्रव्यूह, जिसमें फंसाकर गठबंधन को किया जाएगा ढेर, जानिए किसमें कितना है दम

12 जिलों में तैनात किए प्रभारी, आगरा के बीजेपी नेताओं पर ज्यादा विश्वास

3 min read
Google source verification
BJP

बीजेपी

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी ने चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। इसमें महागठबंधन को फंसाकर ढेर किया जाएगा। इस बृज क्षेत्र में चक्रव्यूह के द्वारों पर 11 महारथी तैनात किए गए हैं। इनके कंधों पर जिम्मेदारी है कि चक्रव्यूह टूटे नहीं। कोई तोड़ने आए तो उसे सफलता न मिले।

यह भी पढ़ें

VIDEO यहां भाजपा सभासद ने किया ऐसा काम, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय


किसे किस जिले की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने जिला प्रभारियों की घोषणा की है। आगरा में बीएल वर्मा, बदायूं में हरनाथ यादव, बरेली में पुरुषोत्तम खंडेलवाल, शाहजहांपुर में हरद्वार दुबे, पीलीभीत में पूरणलाल लोधी, अलीगढ़ में रामनरेश अग्निहोत्री और धर्मवीर प्रजापति (सहप्रभारी), हाथरस में अंजुला माहौर, मथुरा में योगेन्द्र उपाध्याय, एटा में चौधरी उदयभान सिंह, फिरोजाबाद में अनिल पाराशर, मैनपुरी में हेमेन्द्र शर्मा और कासगंज में डॉ. राजीव अग्रवाल को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें

VIDEO ड्रिप हाथ में लेकर भटकता रहा मरीज, चिकित्सकों का नहीं पसीजा दिल

ये हैं खूबियां

आगरा के जिला प्रभारी बीएल वर्मा (बदायूं) क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इस समय उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं। बदायूं के जिला प्रभारी हरनाथ यादव (एटा) राज्यसभा सदस्य हैं। उन्हें कुशल संगठनकर्ता माना जाता है। बरेली के प्रभारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल (आगरा) उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। शाहजहांपुर के प्रभारी हरद्वार दुबे (आगरा) पूर्व मंत्री हैं और संगठन में लम्बे समय तक काम किया है। हाल ही में कबीरपंथियों की प्रधानमंत्री की रैली कराने में उनका योगदान है। अलीगढ़ के प्रभारी रामनरेश अग्निहोत्री (मैनपुरी) बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रहे हैं और इस समय विधायक हैं। धर्मवीर प्रजापति (आगरा) उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री हैं। मथुरा के प्रभारी योगेन्द्र उपाध्याय (आगरा) विधायक हैं और तेजतर्रारपन के लिए जाने जाते हैं। एटा के प्रभारी चौधरी उदयभान सिंह फतेहपुर सीकरी से विधायक हैं। उनके बारे में प्रसिद्ध है कि वे पार्टी के लिए अपना घर भी छोड़ देते हैं। कैराना उपचुनाव में उन्होंने 40 दिन रहकर चुनाव प्रचार किया था। फिरोजाबाद के प्रभारी अनिल पाराशर (अलीगढ़) विधायक हैं और मृदुल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मैनपुरी के प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा (आगरा) इस समय बृज क्षेत्र के महामंत्री हैं। कासगंज के प्रभारी डॉ. राजीव अग्रवाल (अलीगढ़) कुशल संगठनकर्ता हैं। उन्हें विरोधियों को भी पार्टी के विचार से जोड़ने में महारत हासिल है। पार्टी ने उन्हें अलीगढ़ से मेयर का टिकट दिया था। पूरण सिंह लोधी (बरेली) के रहने वाले हैं। समाज कल्याण मोर्चा के महामंत्री हैं। हाथरस की प्रभारी अंजुला सिंह माहौर (आगरा) भाजपा उत्तर प्रदेश की मंत्री हैं। वे आगरा की महापौर भी रही हैं।

यह भी पढ़ें

पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम, डकैती का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने दी बड़ी चेतावनी

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग