
BJP
आगरा। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी जोरदार ढंग से कर रही है। जिला प्रभारी घोषित करने के बाद महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश बृज क्षेत्र की पदाधिकारी घोषित कर दी हैं। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष भी घोषित कर दी हैं। अब इन महिला नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी से महिलाओं को जोड़कर Loksabha election 2019 में विजयश्री दिलाएं। सपा-बसपा के बीच होने जा रहा गठबंधन के चलते भाजपा के सामने कड़ी चुनौती आने वाली है। अलीगढ़ से कार्यकारिणी सदस्य तो हैं, लेकिन पदाधिकारी किसी को नहीं बनाया गया है।
यह भी पढ़ें
ये हैं पदाधिकारी
भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र की कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह और बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने घोषित की है। आगरा की बबिता सिंह चौहान बृज क्षेत्र अध्य़क्ष हैं ही। उपाध्यक्ष हैं- चन्द्रेश गुप्ता शाहजहांपुर, हेमलता परिहार आगरा जिला, पूनम गुप्ता बदायूं और डॉ. रुचि चतुर्वेदी आगरा महानगर। महामंत्री- मधु शर्मा मथुरा और ऋतु दिवाकर आगरा जिला। मंत्री- दीक्षा बघेल आगरा महानगर, नंदिनी हाथरस, रेखा परिहार पीलीभीत, नीलम मथुरा, मंजूश्री फिरोजाबाद और विमला राजपूत मैनपुरी। मथुरा की नीलम गोयल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। आगरा की मंजू सक्सेना को कार्यालय मंत्री तथा आगरा महानगर की डॉ. वंदना सिंघल को कोषाध्यक्ष नामित किया गया है। मीना गंगवार बरेली जिला, आस्था अग्रवाल बरेली महानगर, रेनू सिंह बदायूं, सुषमा देवी जाटव पीलीभीत, मीरा राजपूत अलीगढ़ जिला, प्रेमा पानू राना बरेली महानगर और मनीषा गुप्ता कासगंज को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है।
यह भी पढ़ें
जिलाध्यक्ष
इसके साथ ही बृज क्षेत्र के 16 जिलों की जिलाध्यक्ष घोषित कर दी गई हैं। इंदु सिंह को आगरा जिला, मंजू गुप्ता को आगरा महानगर, लता अग्रवाल मथुरा, अखिलेश गुप्ता हाथरस, वीना श्रीवस्तव मैनपुरी, केके गांधी फिरोजाबाद महानगर, श्वेता पोरवाल फिरोजाबाद जिला, विमलेश वर्मा अलीगढ़ जिला, मधुलिका राघव अलीगढ़ महानगर, शुभ्रा सिंह एटा, मिथलेश राणा कासगंज, सुभाषिनी जैसवाल बरेली जिला, इंदु सेठी बरेली महानगर, सीमा राठौर बदायूं, क्षमा वर्मा शाहजहांपुर और दीप शिखा गुप्ता को पीलीभीत का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ें
Updated on:
30 Jul 2018, 1:42 PM IST
Published on:
30 Jul 2018, 8:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.