यहां हुई बैठक
लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक अग्रसेन भवन लोहामंडी में हुई। इस बैठक में आगरा के अलावा फतेहपुर सीकरी, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों के साथ सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा की गई। बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन मंत्री बृज और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र भवानी सिंह, प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद नरायण शुक्ल, उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।