
BJP Mayor Naveen
आगरा। सक्षम मेमोरियल ट्रस्ट और सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में शुरू हुई अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना के शुभारम्भ अवसर पर मेयर नवीन जैन ने कहा आगरा के लिए ऐतिहासिक दिन है कि आज गरीब लोगों के लिए दस रुपये में भोजन उपलब्ध रहेगा। आजादी के वर्षों बाद भी लोगों को दो समय का भोजन नहीं मिल पा रहा है। आगरा में 75000 लोग नाले नालियों के पास जीवन यापन को मजबूर हैं। दस रुपये में लोगों को भोजन मिलेगा तो वह दुआयें देंगे। आगरा में भी मोहल्ला क्लीनिक योजना बनाई जा रही है, इसमें तीन मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत होगी। उसमें 5 हजार रुपये प्रतिदन की दवाई का खर्चा आएगा, जिसके हिसाब से 1.5 लाख प्रतिमाह का खर्चा आएगा, इसके लिए समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। महापौर ने कहा कि गरीब व्यक्ति के 1 रुपये का दान बड़े लोगों के एक लाख रुपये के दान के बराबर है, क्योंकि बूंद बूंद से घड़ा भरता है।
Updated on:
17 Oct 2018 08:34 pm
Published on:
17 Oct 2018 08:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
