6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भाजपा विधायक की ग़ाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, देखें वीडियो

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के पास भाजपा विधायक की कार पलट गई।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 06, 2018

BJP MLA

BJP MLA

आगरा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के पास भाजपा विधायक की कार पलट गई। कार में विधायक के साथ एक गनर और ड्राइवर भी मौजूद था। हादसे को देख राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। गनीमत ये रही, कि विधायक के साथ कार सवार सभी सुरक्षित हैं।

यहां की घटना
आगरा उत्तर विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग आज लखनऊ जा रहे थे। वहां सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक थी और विधानसभा में भी उन्हें हिस्सा लेना था। वे सुबह यहां से लखनऊ के लिए निकले। उनके साथ ड्राइवर था। भाजपा विधायक ने बताया कि आगरा टोल प्लाजा से उन्हें एक गनर मिला, जिसे लखनऊ जाना था। उसने निवेदन किया, तो विधायक ने उसे भी अपनी गाड़ी में बिठा लिया।

यहां हुई घटना
विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने बताया कि ये हादसा कन्नोज के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ। कार की गति बहुत अधिक नहीं थी, लेकिन कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार ने कई पलटे खाए। सभी लोग कार में बुरी तरह फंस गए, लेकिन गनीमत ये रही, कि किसी को अधिक चोट नहीं आई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मची अफरा तफरी
उधर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर विधायक की गाड़ी के एक्सीडेंट की खबर मिलने से आगरा में अफरा तफरी मच गई। परिवारीजन तो घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हालांकि फोन पर विधायक से जब उनके सुरक्षित होने की जानकारी मिली, तो लोगों की जान में जान आई। विधायक ने पत्रिका टीम से हुई वार्ता के दौरान बताया कि वे सुरिक्षत और दूसरी गाड़ी से लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें -
यूपी पुलिस की बड़ी सफलता, 12 घंटे में अपहृत बालिका को सकुशल किया बरामद