6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतरों के खिलाड़ी होते हैं पत्रकारः उदयभान सिंह, देखें वीडियो

नववर्ष पर युवा पत्रकारों को किया गया सम्मानित, सजगता से काम लेने की सलाह।
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jan 01, 2019

udaybhan singh

खतरों के खिलाड़ी होते हैं पत्रकारः उदयभान सिंह, देखें वीडियो

आगरा। नववर्ष के पहले दिन युवा पत्रकारों का सम्मान किया गया। फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने इस मौके पर कहा कि पत्रकार खतरों के साथ खेलते हैं। उन्होंने कहा कि अखबार में जो छपता है, उसे ही सत्य माना जाता है। इसलिए पत्रकारों को बहुत ही सजगता से काम लेना होता है।

चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि पत्रकारिता का दूसरा नाम खतरों से खेलना भी है। यह खतरा अनेक रूप धारण करके आता है। कभी प्रलोभन का खतरा तो कभी जान का खतरा। इन खतरों के बीच स्वस्थ पत्रकारिता करना बड़ी चुनौती है। फिर चाहे वह प्रिंट मीडिया हो, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हो, डिजिटल मीडिया हो। अपने घर-बार की चिन्ता छोड़कर समाज को नित नूतन सूचनाएं प्रदान करना वाकई बड़ी बात है। युवा रिपोर्टर और छायाकार के रूप में पत्रकार अपना घर और घर वालों तक से दूर हो जाता है। ऐतिहासिक शहर आगरा में अनेक युवा पत्रकार पत्रकारिता के नए मानदंड स्थापित कर रहे हैं। ऐसे ही खतरों के खिलाड़ी युवा पत्रकारों को नूतन वर्ष के प्रथम दिन सम्मानित करते हुए मैं स्वयं सम्मानित हूं।

पत्रकारों का भी पंजीकरण हो
वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों की स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही है। जो किसी संस्थान में काम नहीं करता है, उसे पत्रकार नहीं माना जाता है। इसलिए जरूरी है कि चिकित्सक और वकीलों की तरह पत्रकारों का पंजीकरण भी होना चाहिए। राजीव दाधीचि, अशोक लवनिया ने भी विचार प्रकट किए।

इनका हुआ सम्मान
चौधरी उदयभान सिंह के साथ चौधरी देवेन्द्र सिंह दीपू और अरविन्द चौधरी आशू ने युवा पत्रकारों को सम्मानित किया। चन्द्रमोहन शर्मा, संजय रस्तोगी, अमित कुमार शर्मा, नीरज शर्मा, सुशील शर्मा, विद्याराम नरवार, राजेन्द्र शुक्ला, शमीम सिद्दीकी, महावीर सिंह वर्मा, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश सविता, नीरज शुक्ला आदि का माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. भानु प्रताप सिंह और विधायक प्रवक्ता मनीष थापक ने किया। इस मौके पर डॉ. संजीव पाल सिंह, पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा, अशोक लवानिया, डॉ. धर्मवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, बजरंगी, विजय आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग