26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजमहल के शहर आगरा का नाम बदलने की उठी मांग, भाजपा विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र

भाजपा विधायक ने आगरा का नाम बदले जाने की मांग की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Nov 2018, 8:54 PM IST

Taj Mahal

ताजमहल के शहर आगरा का नाम बदलने की उठी मांग, भाजपा विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र

आगर। उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदले जाने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज और फैजाबाद का अयोध्या हो चुका है, इस पर विपक्ष योगी सरकार पर तमाम तरह से सवाल उठा रहा है इस बीच भाजपा विधायक ने आगरा का नाम बदले जाने की मांग की है। भाजपा विधायक ने आगरा का नाम बदले जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख दिया है।

मुख्यमंत्री से मिलेंगे

आगरा उत्तर से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि आगरा का नाम 'अग्रवन' किया जाए। विधायक जगन प्रसाद गर्ग का कहना है कि वह सोमवार को आगरा आ रहे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने भी यह मांग रखेंगे। इसके बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर वह अपनी मांग रखेंगे हालांकि वह पत्र पहले ही भेज चुके हैं।

'महाभारत में भी है उल्लेख'

विधायक जगन प्रसाद गर्ग का कहना है कि इतिहास बताता है कि आगरा का नाम पहले अग्रवन के नाम से जाना जाता है। उनका कहना है कि महाभारत में भी इसका उल्लेख है। लेकिन मुगलकाल के दौरान ताजमहल के शहर को अकबरबाद के रूप में नामित किया गया और बाद में आगरा कर दिया गया। विधायक का कहना है कि पहले यहां काफी जगंल था और महाराज अग्रसेन के काफी अनुयायी रहते थे इसलिए इसे अग्रवन कहा जाता था। विधायक की मांग है कि अब दोबारा आगरा का नाम अग्रवन कर दिया जाए।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग