11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी थे ताजमहल के अंदर, तभी भाजपा विधायक ने ताजमहल पर दिया ऐसा बयान, कि उड़ गए अधिकारियों के होश, देखें वीडियो

ताजमहल के अंदर लग रहे थे जय श्रीराम के नारे, बाहर भाजपा विधायक बोल रहे थे,ये शिव मंदिर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 26 Oct 2017, 6:35 PM IST

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान उत्साहित भाजपाइयों ने जय श्रीराम के नारे लगाए, तो भाजपा विधायक ने एक ऐसा बयान दे दिया, कि फिर ताजमहल और तेजोमहालय की जंग शुरू हो गई है। भाजपा विधायक बोले ताजमहल शिवमंदिर है, ये मैं नहीं कह रहा, इतिहासकारों का कहना है।


राजनेताओं के बयान बाजी से ताज विवादों के घेरे में आया था। जहां उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने ताजमहल को तेजो महल और शिव मंदिर बताया था, तो वहीं विपक्षी भी इस पर लगातार प्रहार कर रहे थे। संभावना यह थी कि आगरा आने वाले और ताज का दीदार करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस विवाद को खत्म करने के लिए ताज का दीदार करेंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। जिस वक्त सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ताज का दीदार कर रहे थे। उसी वक्त आगरा उत्तरी विधानसभा से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने अपना एक और बयान देकर राजनीति में भूचाल ला दिया है। देशभर कि मीडिया के सामने आगरा उत्तरी विधानसभा से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने ताजमहल को शिव मंदिर बताया। अपने बयान में जगन प्रसाद गर्ग ने कहा कि ये ताज महल नहीं बल्कि शिव मंदिर था। जिसे मुगलों ने तोड़कर ताजमहल बना दिया। उन्होंने बताया कि ये उनका कहना नहीं, बल्कि इतिहासकारों का कहना है।

बनना चाहिए शिव मंदिर
विधायक ने कहा कि इतिहासकारों के मुताबिक आगरा में ताजमहल शिव मंदिर था, जिसे मुगलों ने तोड़कर ताजमहल बना दिया और यह विवाद खत्म होना चाहिए। इसे शिव मंदिर ही बना देना चाहिए। बता दें कि कभी संजीव बालियान का बयान तो अब भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का बयान। लगातार भाजपा नेताओं के बयान से राजनीति गरमा रही है। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने ताजमहल को शिव मंदिर बताकर एक बार फिर राजनीति में भूचाल ला दिया है। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के इस बयान पर लगातार विपक्षी भी अपना बयान दे रहे हैं।