
BJP
आगरा। भाजपा मिशन 2019 की तैयारियों में जुट गई है। प्लान कुछ ऐसा बनाया गया है, कि विपक्षियों की नींद उड़ जाएगी। आज महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने आगामी संगठन के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा बूथ की इकाई को और मजबूत किया जाएगा। एक बूथ पर 21 की कार्यकारिणी के साथ ही 100 सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार की जाएगी। सेक्टर पर प्रभारी, प्रवासी और संयोजक सहित तीन कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। सेक्टर का एक व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाया जाएगा।
इनकी सूची भी होगी तैयार
मंडल स्तर पर भी सभी मोर्चो प्रकल्प प्रकोष्ठ और विभाग इकाइयों के गठन के लिए सूची तैयार करने के लिये कहा गया है, जिसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित 6 मोर्चे शामिल हैं। प्रत्येक मोर्चे में 21 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी इसके अलावा 5 आईटी विभाग में सक्रिय और और 5 स्मार्ट फोन रखने वाले कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। हर मंडल से पांच मोटरसाइकिल वाले कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा, जो नवम्बर में लखनऊ रवाना होंगे।
ये भी पढ़ें - मोदी के विकास कार्यों से विपक्ष भयभीत: बीएल वर्मा
होगा सत्यापन
30 आगस्त तक महानगर के सभी बूथों का सत्यापन किया जाएगा, जिसकी जम्मेदारी संजीव चौबे और दिनेश आगरिया को दी गई है। पार्टी स्तर पर वोटर अभियान चला कर नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवाओं के फार्म भरे जाएंगे, इसकी जिम्मेदारी राजकुमार गुप्ता को दी गई है। सदस्यता अभियान के प्रमुख नवल तिवारी को बनाया गया है। महानगर की और से वीरेंद्र श्रीवास्तव को लाभार्थी योजना की जिम्मेदारी दी गई है। योजनाओं के प्रचार प्रसार का कार्य प्रभुदयाल प्रजापति देखेंगे। ओबीसी वर्ग का कार्य बबलू लोधी और एससी वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के कार्य अशोक पिप्पल की देखरेख में होगा। किसान मोर्चा की कमान जेडी शर्मा और प्रवासी योजना की कमान अश्वनी वशिष्ठ को दी गई है। फरवरी माह में लग रहे कुम्भ मेला के प्रमुख अशोक कोटिया और निहाल सिंह धकड़ को बनाया गया है।
ये रहे मौजूद
बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री अश्वनी वशिष्ठ, अशोक पिप्पल, उपाध्यक्ष राजकुमार, जेडी शर्मा, निहाल सिंह धाकड़, बबलू लोधी, अशोक कोटिया चौबे, मंत्री जितेंद्र भारद्वाज, अभिषेक गुप्ता, प्रभुदयाल प्रजापति, मंजू वार्ष्णेय, संध्या जोशी, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह चौहान, महेश निषाद, प्रदीप राठौर, महेश शर्मा, विनोद बघेल, राजेन्द्र सिंह, विनोद सारस्वत, राजीव लवानियां, पिंकी सक्सेना, अनिरुद्ध भदौरिया, हरवीर सिंह, गजेंद्र चौधरी, प्रमेंद्र जैन, दिनेश अगरिया और बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
Published on:
3 Aug 2018, 7:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.