
BJP President Amit Shah
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार आज आगरा से चलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के तमाम मंत्री आज आगरा में रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगरा आगमन पर उनकी अगुवाई करेंगे। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी आगरा में होंगे।
होटल उत्कर्ष विलास में कार्यक्रम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब से कुछ ही घंटों बाद खेरिया हवाई अड्डे पर पहुचेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट पर होंगे, जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत करेंगे। इसके बाद दोनों ही एयरपोर्ट से फेतेहबाद रोड आगरा स्थिति होटल उत्कर्ष विलास में पहुंचेगे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संगठनात्मक बैठक लेंगे, जिसमे ब्रज, पश्चिम, कानपुर आदि क्षेत्रों के पदाधिकारी विस्तारक और आईटी विभाग के पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सूरसदन में प्रबुद्धजन सम्मलेन को सम्बोधित करेंगें।
ये वरिष्ठ नेता होंगे आगरा में
मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी, उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य,
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, संतोष गंगवार, निरंजन ज्योति, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और अनिल जैन सह-महामंत्री संगठन, शिवप्रकाश, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश खन्ना, स्वंतंत्र देव सिंह, सतीश महाना, सुब्रत पाठक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल एवं अशोक कटारिया सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगें।
सीएम का ये है कार्यक्रम
मुख्यमंत्री होटल उत्कर्ष विलास में अमित शाह के साथ संगठन की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी शाम पांच बजे से सूदसदन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में भाग लेंगे और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। सूरसदन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी आगरा में होंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने अधिकारों को पहचानें महिलायें, तभी मिलेगी जीत
Published on:
05 Jul 2018 08:21 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
