70 साल वाले पूछ रहे पांच साल में क्या किया
अमित शाह ने कहा कि 70 साल तक देश पर शासन करने वाले आज पूछ रहे हैं, कि चार साल की भाजपा सरकार ने देश को क्या दिया। जबाव तो जनता उनसे भी मांग रही है कि उनकी चार पीढ़ियों ने देश को क्या दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के उन गरीबों के बारे में सोचा, जिनको आजादी के बाद किसी ने नहीं देखा। देश की उन मां के बारे में सोचा, जो चूल्हे की आग में न चाहते हुए भी चार सौ सिगरेट का धुआं अपने फेफड़ों में बसा लेती थीं। मुद्रा योजना से उन युवाओं के बारे में सोचा, जिनके लिए पिछली सरकारों ने बैंक के दरवाजे बंद कर रखे थे।