14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी से टिकट न मिलने पर मंदिर में फूट फूट कर रोया, बोलो धोखा हुआ है मेरे साथ, देखें वीडियो

बीजेपी कार्यकर्ता महेन्द्र सिंह वार्ड 47 से पार्षद का टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिलने पर मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 04, 2017

BJP worker cried

BJP worker cried

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2017) के लिए टिकटों की घोषणा कर दी है। आगरा के सभी 100 वार्ड पर टिकट की सूची जैसे ही सामने आई, तो भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता महेन्द्र सिंह के होश उड़ गए। भाजपा पार्षद मां दुर्गे के दरबार में पहुंच गए। फूट फूट कर रोने लगे। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ये है मामला
भाजपा कार्यकर्ता महेन्द्र सिंह वार्ड 47 से भाजपा से टिकट मांग रहे थे। रात में पार्षदों की सूची आ गई। सूची को उन्होंने बड़ी ही उत्सुकता के साथ देखा। जब वार्ड 47 पर किसी अन्य प्रत्याशी का नाम देखा, तो उनके होश उड़ गए। वे जमीन पर दंडवत परिक्रमा करते हुए मंदिर तक पहुंचे। यहां मां दुर्गे के सामने लेट गए और फूट फूटकर रोना शुरू कर दिया। यह देख मंदिर में लोगों की भीड़ जुट गई। महेन्द्र सिंह ने शरीर पर भाजपा का बैनर पहना हुआ था। जोर जोर से रोने की आवाज जिसने भी सुनी मंदिर में पहुंच गया।

बोले मिला है धोखा
मंडी शहीद खां वार्ड (Mandi Shaheed Khan Ward) 47 से टिकट न मिलने से आहत भाजपा कार्यकर्ता महेन्द्र सिंह मां दुर्गा की प्रतिमा से बात कर रहे थे। मां से शिकायत कर रहे थे, कि उन्होंने क्या गलत किया, जो उन्हें टिकट नहीं मिला। महेन्द्र सिंह बोल रहे थे, कि उनके साथ छलावा हुआ है, बहुत बड़ा धोखा हुआ है। उन्होंने अभी तक किसी के साथ कुछ भी गलत नहीं किया हे, फिर उनके साथ इतना बड़ा धोखा कैसे हो गया।

वीडियो हो रहा वायरल
भाजपा कार्यकर्ता की इस पीड़ा का वीडियो लोगों ने बना लिया। अब इस वीडियो को जमकर वायरल किया जा रहा है। व्हाट्सएप, फेसबुक पर जमकर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। वहीं इस मामले में भाजपाई चुप्पी साधे हुए हैं। एक भाजपा ने नाम न देने की शर्त पर बताया कि महेन्द्र सिंह के साथ वास्वत में गलत हुआ है, पर संगठन के आगे कोई क्या कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग