8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बड़ा खतरा, 28 सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव

जिलाधिकारी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 12 जुलाई को बहस के बाद मतदान का समय दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 28 Jun 2019, 3:43 PM IST

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर खतरा मड़राने लगा है। 28 जिला पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है। जिलाधिकारी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 12 जुलाई को बहस के बाद मतदान का समय दिया है। यदि अध्यक्ष बहुमत साबित नहीं कर पाते हैं, तो उनके हाथ से कुर्सी निकल जाएगी।

ये भी पढ़ें - पति के साथ जा रही पत्नी को दो वर्ष बाद अचानक दिखा पुराना प्रेमी, इसके बाद उसने भरे बाजार जो किया, थम गईं लोगों की सांसे

वर्तमान में ये हैं जिपं अध्यक्ष
वर्तमान में भाजपा के प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 51 में से 28 सदस्यों ने 21 जून को डीएम के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे। डीएम ने परीक्षण के बाद इन प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए अगली बैठक की घोषणा कर दी। 12 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में पूर्वाह्न 10.30 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर बहस होगी। इसके बाद अध्यक्ष को बहुमत साबित करना होगा। इसके लिए उन्हें कम से कम 26 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार ने दिया बेरोजगारों को बड़ा तोहफा, 30 जून तक करें आवेदन, यूपी सरकार देगी 10 से 25 लाख रुपये


2017 में सपा से छीनी थी कुर्सी
विधानसभा 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भी तख्ता पलट हुआ। सपा की कुशल यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ, जिसके बाद भाजपा के प्रबल प्रताप ने बहुमत सिद्ध करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष का बमुश्किल डेढ़ साल कार्यकाल शेष है। सितंबर 2020 में इस चुनाव की घोषणा हो सकती है।

ये भी पढ़ें - पुरुष ये काम कराएं, 3000 रुपये पाएं लेकिन महिलाओं को 2000 रुपये मिलेंगे

इस जंग की वजह से कुर्सी खतरे में
प्रबल प्रताप की कुर्सी पर खतरा दो बड़े नेताओं की जंग के बीच में आने से मड़रा रहा है। दरअसल प्रबल प्रताप को एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशकंर कठेरिया का समर्थन था। लोकसभा चुनाव से पहले जब कठेरिया और प्रो. एसपी सिंह बघेल के बीच विवाद गहराया, तो प्रबल प्रताप सिंह कठेरिया के साथ खड़े हो गए। इतना ही नहीं प्रबल प्रताप ने प्रो. एसपी सिंह बघेल के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस तक कर डाली। तमाम कोशिशों के बावजूद एसपी सिंह बघेल न सिर्फ आगरा लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट लाने में सफल रहे बल्कि सांसद भी चुने गए। इस बार तख्ता पलट के पीछे भाजपा के ही एक खेमे के हाथ माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - बेटी को प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थित में देख खौला खून, प्रेमी के साथ बेटी को भी दी ऐसी दर्दनाक मौत, देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे, देखें वीडियो

ये बोले जिला पंचायत अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि उनके पास पूर्ण बहुमत है। 12 जुलाई को इसे साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का भी पूरा समर्थन है।