27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी के विकास कार्यों से विपक्ष भयभीत: बीएल वर्मा

आगरा महानगर प्रभारी के रूप पहली बार बीएल वर्मा ने संगठन की बैठक में शिरकत की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 3 Aug 2018, 6:21 PM IST

BL Verma

BL Verma

आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कराये गये विकास कार्यों से विपक्ष भयभीत है। इसलिये आगामी लोकसभा 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में बढ़त हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मुकाबला करने की आवश्यकता है, पूरी शक्ति और मनोयोग से लगना होगा। ये कहना था आगरा महानगर प्रभारी बीएल वर्मा का। उन्होंने आगरा महानगर प्रभारी के रूप पहली बार बीएल वर्मा ने संगठन की बैठक में शिरकत की। कार्यकर्ताओं ने रमाडा होटल पर और कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बीएल वर्मा का भव्य स्वागत किया गया।

ये दिया मंत्र
बैठक में उन्होंने महानगर पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से भयभीत होकर एकजुट हो रहा है, इसलिए हमको आगामी लोकसभा 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में बढ़त हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मुकाबला करने की आवश्यकता है, पूरी शक्ति और मनोयोग से लगना होगा, जनता ने जो ऊंचाई मोदी सरकार को दी हैं, उसे बरकरार रखना टीम की जिम्मेदारी है।आगरा महानगर की छवि संगठन में बहुत अच्छी है। अनेकों योजनाओं ने देश में बिना किसी भेद भाव के भरतीय जनमानस को 2019 के जीत के लिए पीएम मोदी की स्वच्छ छवि गुड गवरनेंस में किये गए कार्यो और केंद्र सरकार द्वारा अकेले उत्तर प्रदेश में 3.5 करोड़ गरीब शोषित वंचित और बेरोजगार को विभिन्न योजनाओं में लाभार्थी और चहुमुखी विकास आपके साथ है। बस आपको उन लाभार्थियों तक पहुंचना है। प्रदेश में 27 लाख कार्यकर्ताओं का डेटा है भाजपा को पिछली बार 13 करोड़ वोट मिला था और अब देश मे 22 करोड़ भिन्न भिन्न योजनाओं के लाभार्थी हैं ।

ये बनाया गया प्लान
पांच पांच लाभार्थियों की सूची प्रत्येक कार्यकर्ता को दी जायेगी। कार्यर्ताओं का समायोजन किया जा रहा है। प्रत्येक इकाई पर 46 प्रकोष्ठों के संयोजक और संयोजक बनाये जाने हैं, प्रकल्प मोर्चे और विभाग में भी समायोजन किया जाएगा। संगठन को चलाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है। अनुशाषित कार्य करना है। भाजपा सपा बसपा की तरह कार्य नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिचैलियों का खेल खत्म कर दिया है। जनधन खतों से पूरे देश में पारदर्शिता आई है। सभी योजनाओं का लाभ सीधे खातों में जाने से बिचौलिया राज खत्म हुया है। पहले बन्दर बांट होता था, इसी कारण से देश की जनता राज्य दर राज्य भाजपा की सरकारे बनाती जा रही हैं। पार्टी का स्वरूप बड़ा हो रहा जिससे विपक्षियों की नींद गायब है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग