8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP BIG NEWS: घर में हुआ अचानक जोरदार विस्फोट, तीन लोग बुरी तरह झुलसे

बम निरोधक दस्ते ने छानबीन शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 26 Jul 2019, 8:03 AM IST

blast

blast

आगरा। कस्बा पिनाहट के तालकीपार में एक घर में हुए जोरदार विस्फोट से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। इस विस्फोट में घर में मौजूद एक बच्चे समेत तीन लोग बुरी तरह झुलस गये। आनन-फानन में परिजनों ने तीनों को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने तीनों को आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची बम निरोधक दस्ते ने छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - स्कूल देरी से पहुंची छात्रा को डांटना पड़ा भारी, लाठी डंडे लेकर आ गए परिजन, इसके बाद जो हुआ VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

यहां का है मामला
पिनाहट की मोहल्ला तालकीपार निवासी गंगा सिंह के बरामदे मे अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ, जिससे पड़ोसियों में भी भगदड़ मच गयी। आवाज सुनते ही हर कोई गंगा सिंह के घर की ओर दौड़ा और जाकर देखा तो घर के बरामदे मे गंगा सिंह का बेटा बाॅबी उम्र करीब 23 वर्ष बुरी तरह झुलसा पड़ा है व रागिनी पत्नी मनीष उम्र करीब 25 वर्ष व प्रियांश पुत्र मनीष उम्र तीन साल भी बुरी तरह झुलस चुके थे। पड़ोसी तत्काल सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिनाहट पहुंचे। तीनों घायलों की हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने इन्हें आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस फोर्स के थानाध्यक्ष पिनाहट पहुंच गये और मामले की जांच शुरु कर दी।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक में सरकार गिरी, कांग्रेस सड़क पर, देखें वीडियो

पुलिस जुटी जांच में
मामले को गंभीरता से लेते हुऐ जांच के लिये फ़ोरेंसिक और बीडीएस की टीम को घटना स्थल पर बुलाया। जिस पर देर रात तक दोनों टीमों ने विस्फोट वाली जगह पर नमूने लेकर, मौजूद सामग्री को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है, वहीं पुलिस मामले की संघनता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष पिनाहट ज्ञानेन्द्र सोलंकी ने बताया कि विस्फोटक सामग्री कहां से आयी इसका कोई पता नहीं चल पाया है। क्योंकि घर पर कोई नहीं है। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद ही सच सामने आ पायेगा।

ये भी पढ़ें - Crime in Mathura आरके पुरम में डकैती, तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला के नाक-कान नोंचे