
love later
आगरा। प्यार तो हुआ, लेकिन प्रेमिका ने इस प्रेम की खातिर अपने माता पिता को तकलीफ देना मुनासिब नहीं समझा। प्रेमी ने जान से मरने की धमकी दी, तो प्रेमिका ने बड़ा ही मार्मिक पत्र लिखा। ये पत्र यमुना के पानी में तैरती प्रेमी की लाश के पास से मिला। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये लिखा प्रेम पत्र में
प्रेम पत्र में लिखा है कि मैं आपसे फोन पर बात नहीं कर सकती हूं, अब कितनी झूठी कसमें खाउं, इसलिए नहीं कर सकती। जानना चाहते हो उस दिन क्या हुआ था। पिता को रोते देख उस दिन अपने आप से नफरत हो गई। अच्छा हुआ पापा को कुछ भी नहीं हुआ, नहीं तो मैं और मेरे परिवार वाले कभी मुझे माफ नहीं कर पाते। पत्र में उसने लिखा है कि मेरे पिता उस दिन तुम पर केस करने वाले थे, मैंने उसे बमुश्किल हाथ पैर जोड़कर पापा को समझाया। तुम जेल चले जाते तो, तो तुम्हारे माता पिता का क्या हाल होता। तुम मरने की बात करते हो, तुम तो मर जाओगे, लेकिन तुम्हारे मां बाप का क्या होगा, जब तुम अपने माता पिता के नहीं हुए, तो मेरे क्या होगा। तुम मुझे भी किसी दिन छोड़कर चले जाओगे।
पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
थाना एत्मादौला के गढ़ी चांदनी में यमुना नदी मेंम आज सुबह युवक का शव तैरता हुआ मिला। लोगों ने जब इस शव को देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी में बाहर निकाला। उसकी जेबों की तलाशी ली गई, तो ये प्रेम पत्र उसकी जेब से मिला। थाना पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
Updated on:
9 Aug 2018, 2:20 PM IST
Published on:
9 Aug 2018, 11:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.