4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरेन्द्र मोदी के नाम से वायरल हो रहे संदेश ने भाजपा की नींद उड़ाई, सबको किया सावधान, देखें वीडियो

भाजपा आईटी सेल का कहना है कि यह संदेश फर्जी है, जिसे कांग्रेस ने तैयार किया है।

2 min read
Google source verification
BJP

BJP

आगरा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से एक ऐसा संदेश वायरल हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ गई है। भाजपा के आईटी सेल ने अपने कार्यकर्ताओं को सावधान किया है कि इस संदेश के चक्कर में न पड़ें। भाजपा का कहना है कि यह संदेश फर्जी है, जिसे कांग्रेस ने तैयार किया है। यह अपराध है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें

BREAKING ज्वैलरी शोरूम से दिन दहाड़े 40 लाख की लूट


क्या है संदेश

आज ही जुड़ें BJP IT सेल से और पायें पैसे कमाने का मौका कम से कम 300/दिन और साथ ही मोदीजी को 2019 जीतने में मदद करें...अभी क्लिक करें यहाँ http://www.bjƿ.com । इस संदेश को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही वायरल कर रहे हैं। एकदूसरे को भेज रहे हैं।

यह भी पढ़ें

24 घंटे में दूसरी मौत से गांव में फैली सनसनी


वेबसाइट तक फर्जी

इस संदेश की जांच की भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के आईटी सेल के संयोजक गौरव वार्ष्णेय ने। उन्होंने बताया- भाजपा का डोमन www.bjp.org है। वायरल संदेश में www.bjp.com दिया गया है। इसी से यह फर्जी सिद्ध होता है। दूसेर संदेश में ƿ इस तरह से लिखा गया है, जो कि भ्रामात्क है। P इस तरह से लिखा जाता है।

यह भी पढ़ें

सरकार का ध्येय, जन समस्याओं का त्वरित समाधान : ऊर्जा मंत्री


अंडमान से संचालित

गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि यह डोमने अंडमान से संचालित है, जबकि भाजपा सारा काम दिल्ली में करती है। उनका आरोप है कि यह संदेश कांग्रेस ने तैयार किया है, ताकि डाटा एकत्रित किया जा सके। बाद में इन डाटा को बेचा जाता है। लोगों पर फर्जी फोन आने शुरू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस संदेश के फेर में न पड़ें। भाजपा ने यह संदेश जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें

अब परिषदीय स्कूल के बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास, सीखेंगे मार्शल आर्ट-डांस


भाजपा आईटी सेल का संदेश

हमने भाजपा के आईटी सेल की वेबसाइट देखी। इस पर लिखा हुआ है- भाजपा आयटी सेल यह निस्वार्थ भावना से पार्टी तथा समाज हित हेतु काम करने वाले और आईटी क्षेत्र से जुडे कार्यकर्ताओं का समूह है। यह कोई व्यापारी प्रतिष्ठान या कंपनी नहीं है जिससे जुड़ने से आपको कोई आर्थिक लाभ हो। कृपया नौकरी या आर्थिक लाभ के उद्देश्य से यहां न जुड़ें। यदि कोई व्यक्ति या इंटरनेट से जुड़ी लिंक आपको ऐसा आश्वासित करती है तो कृपया उसे असत्य मानें और बिलकुल विश्वास न करें। वायरल हो रहे संदेश में लाभ का लालच दिया गया है।

यह भी पढ़ें

सपना चौधरी के ठुमकों के कायल हुए पुलिसकर्मी, ड्यूटी छोड़कर लेते रहे सेल्फी, देखें वीडियो

संबंधित खबरें