31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breast feeding week सुपोषण मेला लगाया, पोषक आहार के साथ गुल्लक भी दी गई

मां और बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर किया गया जागरुक
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 Aug 2019, 6:07 PM IST

Breast feeding week

छह माह तक मां का दूध ही दें उन्हें जानकारी दी गयी कि शिशु के सम्पूर्ण विकास के लिए जरूरी है कि उसको पूर्ण पोषण मिले। बच्चे को जन्म से 6 माह तक सिर्फ माँ का दूध (Breast feeding) ही पूर्ण व समुचित आहार का कार्य करता है। इसलिए 6 माह की आयु तक सिर्फ मां का दूध और छह माह पूर्ण करने के पश्चात शिशु केशरीर की बढ़ती जरूरतों के अनुसार उसको स्तनपान के साथ साथ ऊपरी आहार यानि पूरक आहार देना भी अनिवार्य है। उन्हें बताया कि जब मां स्वस्थ्य रहेगी, तभी उनका बच्चा भी स्वस्थ होगा। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान आयरन-फोलिक एसिड, कैल्शियम व विटामिन की गोली का वितरण किया गया।

Breast feeding week

आयरन गोली और पोषण आहार का वितरण डॉ. जूही सिंहल ने बताया कि सुपोषण स्वास्थ्य मेले के दौरान महिलाओं और शिशु के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गयी। इसके अलावा महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन के साथ-साथ आयरन गोली और पोषण आहार का वितरण किया गया। सीडीपीओ नीता रानी ने बताया कि सुपोषण स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। जिन महिलाओं में खून की कमी पायी जाती है, उन्हें आयरन-फोलिक एसिड, कैल्शियम व विटामिन की गोली का वितरण किया गया। इसके अलावा पुष्टाहार कर वितरण किया गया। मेले में शामिल होने वाली गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त आहार लेने और समय से टीकाकरण कराने के लिए जानकारी दी गयी।

Breast feeding week

पोषण आहार के साथ दी गुल्लक सुपरवाइजर आरती गुप्ता ने बताया कि सुपोषण स्वास्थ्य मेले के दौरान जिन गर्भवती महिलाओं की गोद भरायी की गयी, उनको पोषण आहार के साथ एक गुल्लक भी दी गयी है। जिसमें महिलाओं को अलग से थोड़ी-थोड़ी बचत करने के लिए प्रेरितकिया जाता है। जिससे डिलीवरी के समय या फिर बाद उसी पैसे का उपयोग किया जा सके। मेले में शामिल होने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर महिलाओं को बुलाती है।

Breast feeding week

मनाया गया जन्म दिन सुपरवाइजर स्वर्णलता कुशवाहा और अलका मिश्रा ने बताया कि मेले के दौरान ऐसे बच्चों का केक काटकर जन्म दिन भी मनाया गया है, जो इसी माह में जन्म लिये हैं। साथ ही छह माह पूरे कर चुके बच्चों को अन्नप्रासन भी कराया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को जानकारी दी गयी कि वह गर्भावस्था के दौरान कौन-कौन से पोषक आहार लें, जिससे उनका और बच्चे का स्वास्थ्य ठीक रहे। उन्हें बताया गया कि वह गुड़ और चने का सेवन करे। इसके अलावा भोजन मे ज्यादा से ज्यादाहरी सब्जी और अंकुरित चीजें खायें। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपरवाइजर ममता सिंह, नीता गुलाटी, कुसुम गुप्ता, रानी श्रीवास्तव सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।


बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश