
पश्चिमपुरी क्षेत्र में जर्जर हालत में पड़ी सड़क
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। शहर के पश्चिमपुरी क्षेत्र में स्थित कॉलोनियों की सड़क कई वर्षों से टूटी पड़ी हैं। शिकायत के बाद भी गड्ढे नहीं भरे गए हैं। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
सड़क में गड्ढे ही गड्ढे
पश्चिमपुरी में काली माता मंदिर के पास स्थित शेखर रेजीडेंसी, अग्रोहा धाम रेजीडेंसी, ग्वाला रेजीडेंसी कॉलोनी में सैकडों मकान बने हुए हैं। कॉलोनी में जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है। रास्ते पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। जिनमें गिरकर आये दिन स्कूली छात्र एवं बुजुर्ग चोटिल हो जाते हैं। इससे यहां के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कॉलोनी वासियों ने सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
लोगों को उठानी पड़ रही काफी परेशानी
वहीं इस रास्ते पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी हुई है। जिसके कारण रात में बहुत अंधेरा हो जाता है। घर से बाहर निकलने में भी लोग डरते हैं। आवारा पशु भी कॉलोनी के बाहर घूमते रहते हैं। कॉलोनी में रहने वालें कई लोगों को सांड ने घायल कर दिया है। इससे कारण यहां के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ये बोले शहर के मेयर
इस मामले में जब आगरा के शहर के मेयर नवीन जैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पश्चिमपुरी क्षेत्र नगर निगम में नया जोड़ा गया है। अगर टूटी हुई सड़क नगर निगम में आ रही होंगी तो जल्द ही गड्डों को भरवा दिया जाएगा।
ये बोले क्षेत्रीय विधायक
आगरा उत्तर से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया है कि यहां आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र और आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र का बोर्डर लगता है। अगर यह समस्या हमारी विधानसभा क्षेत्र में होंगा तो जल्द ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।
Updated on:
30 Apr 2022 03:43 pm
Published on:
30 Apr 2022 03:43 pm
