आगरा की दोनों सीटों पर बसपा की नजर
बसपा सुप्रीमो मायावती की फतेहपुर सीकरी और आगरा लोकसभा सीट पर भी नजर है। इन सीटों की बात करें, तो फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पहले बसपा के पास थी, वहीं आगरा लोकसभा सीट पर जीत का बसपा सुप्रीमो का पुराना सपना है। फतेहपुर सीकरी पर 2014 में भाजपा के चौधरी बाबूलाल ने जीत दर्ज की थी। वहीं आगरा की बात करें, तो इस सीट पर भाजपा और बसपा की फाइट रहती है। हालांकि इस सीट पर राजब्बर ने दो बार समाजवादी पार्टी में रहते हुए साइकिल को जीत दिलवायी।