31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस चौकी में व्यापारी की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस चौकी में व्यापारी की मौत के बाद जब परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, तो अधिकारियों के पसीने छूट गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 Aug 2019, 7:31 PM IST

Businessman

Businessman

आगरा। पुलिस चौकी में व्यापारी की मौत के बाद जब परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, तो अधिकारियों के पसीने छूट गए। मामले की गंभीरता देखते हुए सीओ सदर पोस्टमार्टम ग्रह पहुंच गए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से जान गई है।

ये भी पढ़ें - Breast feeding week सिर्फ मां के दूध की तुलना ही अमृत से की जा सकती है

ये है मामला
आगरा कैंट पुलिस चौकी पर विगत दिवस पुलिस नामनेर के रहने वाले राकेश को पूछताछ के लिए लाई थी। बताया गया है कि मकान के बंटवारे को लेकर राकेश के भाई भीमसेन ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया गया है कि पुलिस चौकी में उसकी तबियत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पुलिस चौकी पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बिना किसी मुकदमे के राकेश को पकड़ कर ले गई। चौकी में उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई।

ये भी पढ़ें - Breast feeding week सुपोषण मेला लगाया, पोषक आहार के साथ गुल्लक भी दी गई


जानकारी पर उड़े अधिकारियों के होश
उधर जब परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए, तो पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए। सीओ सदर मौके पर पहुंच गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि व्यापारी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा, फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें - लापरवाह अधिकारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई, किसी का रोका वेतन तो किसी को मिली चेतावनी

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश