1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपहृत कारोबारी ने राजस्थान सीमा के बीहड़ों में दिया बदमाशों को चकमा, देखें वीडियो

राजस्थान सीमा के बीहड़ों में आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी ने बदमाशों को चकमा देकर भागने में सफलता हासिल की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 Jun 2019, 4:07 PM IST

kidnapped

kidnapped

आगरा। राजस्थान सीमा के बीहड़ों में आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी ने बदमाशों को चकमा देकर भागने में सफलता हासिल की। छह जून को कॉलोनी के गेट से कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। बदमााशों के चंगुल से मुक्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिये पहले शमसाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद वहां से शहीद नगर स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें - हिन्दी के लिए राम मंदिर से भी बड़े आंदोलन की जरूरत, देखें वीडियो

ये था मामला
घटना छह जून रात्रि की है। थाना ताजगंज क्षेत्र की पाश्र्वनाथ पंचवली कॉलोनी के रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी पवन गुप्ता का कॉलोनी के गेट से अर्टिगा कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब कारोबारी दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था। बदमाश कारोबारी को मथुरा की ओर से लेकर भागे थे। बताया गया कि कई गाडिय़ां बदलकर धौलपुर के बीहड़ में पहुंचा दिया था। उसे सीमा से लगे जंगल में बनी किसी कोठरी में रखा गया था। शनिवार सुबह पवन गुप्ता को मौका मिल गया। बदमाशों को चकमा देकर वह कोठरी से भाग निकले। वहां से निबोहरा के जंगल से लगे एक गांव में पहुंचकर किसी ग्रामीण से फोन लेकर परिजनों को अपने मुक्त होने की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - इस IPS के ट्रांसफर से पूरा शहर बैचेन, किया ऐसा काम कि सभी को बना लिया अपना मुरीद

सूचना मिलते ही पहुंच गई पुलिस
परिजनों को जैसे ही पवन के मुक्त होने की सूचना मिली, तो वे खुशी से झूम उठे। सूचना मिलते ही पुकिलस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पवन ने पुलिस को बताया कि बदमाश बंधक बनाकर रखते थे। रोज उसकी जगह बदल देते थे। इस दौरान उन पर परिजनों को फिरौती के लिए फोन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट करते थे। कारोबारी के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। पवन ने बताया कि कोठरी की कुंडी तोड़कर वह बदमाशों को चकमा देने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें - अध्यापक से आईपीएस बने आगरा के नये एसएसपी की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान, अपराधियों के लिए किसी बड़े संकट से कम नहीं...

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश