
Meet at agra
आगरा। आगरा में शुरू हुए मीट एट आगरा के 11 वें संस्करण का उद्घाटन करने आए वाणिज्य राज्यमंत्री भारत सरकार शिवप्रताप शुक्ला के सामने जूता व्यवसाइयों का दर्द फूटा। आगरा के बड़े उद्यमियों ने उन्हें ज्ञापन देकर जीएसटी के कुछ बिन्दुओं पर राहत दिलाने की मांग की। वाणिज्य राज्य मंत्री ने भी उन्हें आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगरा के चमड़ा उद्योग के लिए जो भी मदद होगी, वो जरूर करेंगे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ
वर्ष 2007 में शुरू हुए मीट एट आगरा के 11 वें संस्करण का उद्घाटन मुख्य अतिथि वाणिज्य राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला, एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, लेदर फेडरेशन के अध्यक्ष हबीब हुसैन, पूरन डाबर, नजीर अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक जगन प्रसाद गर्ग , विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक योगेन्द्र उपाध्याय भी मौजूद रहे।
ये एक बड़ा प्लेटफार्म
पूरन डाबर ने कहा कि मीट एट आगरा एक ऐसा प्लेटफार्म जिसमें तकनीक, मार्केटिंग, सोससिंग, जूता निर्माण सहित टैक्नीकल सेमीनार का समागम होता है। विश्व स्तरीय कम्पोनेन्टस के बिना कोई भी उत्पाद अपना अंतराष्ट्रीय स्केल नहीं पा सकता है। इसी उद्देश्य से एफमेक ने इण्डस्ट्री एसोसिएशन की जिम्मेदारी निभाते हुए वर्ष 2007 से जारी अपने प्रयासों से ही मीट एट आगरा की शुरुआत की गई। इसकी छाप आगरा के न केवल निर्यात से है, बल्कि उससे कहीं अधिक घरेलू जूते पर है। इस आयोजन में जूते में इस्तेमाल होने वाली सामिग्री, चमड़ा, सोल, इनसोल, एडऐसिव, पैकजिंग, नवीनतम मशीनरी के साथ तकनीकि सत्र किए गए हैं।
बेहतरीन मशीनरी का प्रदर्शन
मीट एट आगरा में इस बार अधिक भव्यता, आधुनिकता के साथ मैदान के पूरे कैम्पस में आगरा की ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व ओद्यौगिक पृष्ठभूमि हर स्टॉल पर नजर आई।यहां बेहतरीन फिनिस्ड लेदर, फुटवियर, काम्पोनेंट्स की विशाल रेंज, केमिकल के साथ अत्याधुनिक तकनीकि वाली फुटवियर मशीनरी भी दिखाई जा रही हैं। आज के कार्यक्रम अध्यक्षता कौसिंल फॉर लेदर एक्सपोर्ट के अध्यक्ष मुख्तयार उल अमीन ने की।
Published on:
03 Nov 2017 04:09 pm
