
skill development
आगरा। भारत के निर्माण क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक महिलाओं को कौशल विकास से जोड़ने का अभियान, जिससे महिलायें आत्मनिर्भर बनें और सशक्तिकरण की ओर बढ़ें। महिलाओं की कार्य स्थल पर सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य लाभ के लिए इंडियन एफिलेशन काउंसिल की बैठक का आयोजन होटल गंगारत्न में हुआ।
ये बोले मुख्य अतिथि
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव व इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा बीडब्लूआई के वर्ड प्रेसीडेंट डॉ. रामचंद्र खोटिया, पूर्व राज्यसभा सांसद रहे। इस अवसर पर प्रसेवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रामचंद्र खोटिया ने कहा कि जो निर्माण हो रहा है, उसमें प्लानिंग नहीं है और जो एप्रूवल हैं, वो न तो न्याय पंचायत कर रहे हैं न नगर पालिका। यही कारण है कि इमारतें जरा सी बारिश नहीं झेल पा रही हैं। उन्होंने श्रमिकों की दिशा पर चर्चा करते हुए कहा कि देश में श्रमिकों की स्थित लगातार गिरती जा रही है। सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
ये रहे मौजूद
बैठक में डॉ. राजीव शर्मा बीडब्लूआई नई दिल्ली आॅफिस, चन्द्र प्रकाश सिंह अध्यक्ष इंटक बिहार, देवराज सिंह महाराष्ट्र, सीता राम सेनी हिमाचल प्रदेश, कुलवंत कौर पंजाब, तमिलनाडु से रतनम और उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजूदर संगठन के अध्यक्ष पंडित तुलाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
Published on:
31 Jul 2018, 6:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.