इस बार तो हो गई हद
नगमा का आरोप है इस बार तो हद ही हो गई। चौधरी बशीर ने बड़े ही प्रेम से उसे घर बुलाया। घर पहुंचते ही पति, सास रशीदा बेगम और ननद मेहजवीन ने पकड़ लिया। जमीन पर गिराने के बाद चाकू से वार किए, इसी दौरान नगमा का भाई वहां पहुंच गया, जिससे उसकी जान बच पाई। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस चौधरी बशीर को थाने ले आई। नगमा की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला, सहित सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर थाना मंटोला का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।