1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE 2018: परीक्षाएं हो रहीं शुरू, विद्यार्थी इन बातों का रखें विशेष रूप से ध्यान

CBSE परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए हर बार की तरह इस बार भी सख्ती रहेगी।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 04, 2018

cbse exam 2018

cbse exam 2018

आगरा। CBSE केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। आगरा में 21 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कुल 23,350 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन परीक्षा में जानें से पहले विद्यार्थी कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें। परीक्षा में विद्यार्थी सुबह 10.30 बजे नहीं, बल्कि 09:30 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाएं।

समय का रखें ध्यान
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर रामानंद चौहान ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुबह 09:30 बजे तक पहुंचना होगा। सुबह 10:00 बजे उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दी जाएंगी। 10:15 बजे प्रश्नपत्र वितरित किया जाता है। परीक्षार्थी को 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाता है। तमाम विद्यार्थी परीक्षा कार्यक्रम को देखकर सुबह 10:30 बजे के हिसाब से परीक्षा केंद्र पर पहुंचते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समय से केंद्र पर पहुंचने से विद्यार्थी शांत मन से प्रश्नपत्र पढ़ लेते हैं। इसके साथ ही परीक्षा देने के लिए स्कूल यूनिफार्म में पहुंचे।


इन विषयों की परीक्षा
पांच मार्च को 12वीं की अंग्रेजी और 10वीं की इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी और अन्य कई विषयों की परीक्षा होगी। छह फरवरी को 10वीं के परीक्षार्थियों की हिंदी की परीक्षा है। जिले में 12वीं में 10,890 और 10वीं में 12,460 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सीबीएसई की योजना नकल विहीन परीक्षा कराना है। इसके मद्देनजर केंद्रों पर पर्यवेक्षक भी भेजे जाएंगे। एमएस पब्लिक स्कूल, सेंट मार्क्स स्कूल, एसआरडी पब्लिक स्कूल में केंद्र व्यवस्थापक भी सीबीएसई की ओर से तैनात किए जा रहे हैं।


चार उड़नदस्ते रखेंगे नजर
CBSE परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए हर बार की तरह इस बार भी सख्ती रहेगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर नजर रखने के लिए जिले में चार उड़नदस्ते बनाए गए हैं। इसमें कुछ सदस्य बाहर के और कुछ स्थानीय होंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।