
meeting with farmers
आगरा। किसान दिवस की बैठक के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड ने कार्यवृत्त की अनुपालन आख्या की प्रगति समीक्षा व किसान प्रतिनिधियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बैठक में सबसे अधिक चौंकाने वाली बात ये रही, कि जहां प्रभारी जिलाधिकारी निर्देश दे रहे थे, वहीं ये अधिकारी अपने मोबाइल में लगे हुए थे। डर इतना भी नहीं था, कि अधिकारी की बैठक चल रही है।
चर्चा का विषय बना ये मामला
सीडीओ रविन्द्र कुमार मांदड की बैठक के दौरान इन अधिकारी का अपने मोबाइल में इस तरह मशगूल होना चर्चा का विषय बना रहा। अधिकारियों की इस ओर नजर नहीं पड़ी, लेकिन जब फोटो कैमरे में पहुंचा, तो इन अधिकारी को इस बात की खबर लगी। वहीं दूसरी ओर बैठक में किसान प्रतिनिधि श्याम सिंह चाहर ने कहा कि डीएचओ द्वारा किए गए कोल्ड स्टोरों की निरीक्षण में पायी गयी कमियों पर की गई कार्रवाई से उन्हे भी अवगत कराया जाए। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने डीएचओ को निर्देशित किया कि वे कृषक प्रतिनिधियों को निरीक्षण आख्या उपलब्ध करा दें।
आलू न हो जाए खराब
बैठक में किसानों द्वारा अवगत कराया गया कि कोल्ड स्टोरों को बिजली की आपूर्ति न होने कारण, उनके आलू खराब हो जाएगें। इस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि आंधी व तूफान के कारण जनपद में लगभग सात हजार से अधिक पोल गिर गये थे, बिजली सुचारू किये जाने हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है, शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति कर दी जायगी। बैठक में किसानों की शिकायत कि बीमा कम्पनी प्रतिनिधि द्वारा ब्लॉकों व तहसीलों में बैनर नहीं लगाये गये, जिससे किसानों को फसल बीमा की जानकारी हो सके। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने बीमा कम्पनी प्रतिनिधि को एक सप्ताह के अन्दर बैनर लगवा दिये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि पात्र किसानों को जिनकी आंधी, तूफान व वर्षा के कारण फसलों की क्षति हुई है, उन्हें शीघ्र ही मुआवजा दिया जाना सुनिश्चित करें।
Published on:
17 May 2018 08:29 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
