12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीडीओ की इस बैठक में जो अधिकारी नहीं आए, उन पर हुई बड़ी कार्रवाई

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर सीडीओ सख्त।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

May 29, 2018

cdo

cdo

आगरा। मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें दवाओं की उपलब्धता, एम्बुलेंस की स्थिति, चिकित्साधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण, पेंशन, छात्रवृत्ति, नई सड़कों का निर्माण, ग्रामों का ऊर्जीकरण, शौक्षिक गुणवत्ता, पोषण मिशन व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा आदि की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - एसएसपी के इस प्लान से उड़े अपराधियों के होश, जानिए किस तरह अपराधियों पर रहेगी नजर

लापरवाही न करें
सीडीओ रविन्द्र कुमार मांदड़ ने चिकित्साधिकारियों द्वारा निर्धारित मानक से कम निरीक्षण किए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच कर सम्बन्धित उप मुख्य चिकित्साधिकारियों के द्वारा निरीक्षण न किये जाने के कारण से उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने जल निगम को निर्देशित किया कि वे टीटीएसपी की सूची सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को उपलब्ध कराकर उनसे सत्यापन करायें। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राशन वितरण दिवसों में जिन जनपदस्तरीय अधिकारियों की डयूटी लगायी गयी है, वे राशन वितरण दिवस पर सम्बन्धित स्थानों पर जाना सुनिश्चित करें। इसकी फोटों भी उन्हें उपलब्ध कराई जाएं।

ये भी पढ़ें - पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय पर्यावरण संघ ने निकाली रैली

ई आॅफिस प्रणाली के बारे में दी जानकारी
सीडीओ रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि उनके द्वारा जिन मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है, उन मार्गों का विवरण अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड को उपलब्ध करा दिया जाए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्राम के विषय में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गये तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा ई आफिस प्रणाली के बारे में आवश्यक जानकारी दी गयी।

ये भी पढ़ें - मोटिवेशनल: प्राइमरी के इन शिक्षक से सभी को सीखने की जरूरत, बदल दी स्कूल की तस्वीर