किसानों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी नहर को पूरी तरह ठीक नहीं किया गया, जिसके कारण एक बार चंबल नहर फिर फट गई। वहीं कुछ दिनों पूर्व भी इसी जगह चंबल नहर फट गई थी। ग्रामीणों ने खुद ही नहर के माइनर को बंद किया था और माइनर के पानी को मिट्टी डालकर रोका था। नहर ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने नहर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी मगर कोई मौके पर नहीं पहुंचा।