30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sawan के इस Somwar को पड़ेगा चंद्रग्रहण, जानें ​कैसे करें पूजा

10 जुलाई से Shrawan Month शुरू हो रहा है। सावन माह में चार Somwar पड़ते हैं। लेकिन, इस बार पांच सोमवार का पड़ना शुभ संकेत है। तिथियों के घटने से सावन माह इस बार 29 दिनों का पड़ रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Saxena

Jul 07, 2017

chandra grahan on sawan ke somvar

chandra grahan on sawan ke somvar

आगरा। सावन का महीना जल्द शुरू होने वाला है। तिथियों का घटना और बढ़ना हर बार होता है, वहीं इस बार Sawan में चार नहीं पांच Somwar होंगे, ये एक शुभ संकेत माना जा रहा है। सावन का महीना भी 29 दिनों का होगा। पांच सोमवार पड़ना शुभिता तथा धन धान्य से परिपूर्ण होने की निशानी है।

दस जुलाई से शुरू होगा सावनमहीना
10 जुलाई से Shrawan Mahina शुरू हो रहा है। सावन माह में चार Somwar पड़ते हैं। लेकिन, इस बार पांच सोमवार का पड़ना शुभ संकेत है। तिथियों के घटने से सावन माह इस बार 29 दिनों का पड़ रहा है।

अंतिम सोमवार को Chandra Grahan
ज्योतिषाचार्य कपिल चतुर्वेदी का कहना है कि Sawan के अंतिम दिन Somwari Purnima पर Chandra Grahan है। मकर राशि में खंडग्रास चंद्रग्रहण का स्पर्श काल रात्रि 10.53 बजे और मोक्ष रात्रि 12.48 बजे होगा। चंद्रग्रहण का सूतक तीन प्रहर पूर्व दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से लगेगा। इस दिन सुबह 10.30 बजे तक भद्रा काल भी है इसलिए भद्रा काल समाप्त होने और Sutak लगने के पूर्व ही बहनें भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांध सकेंगी। रक्षा सूत्र बांधने के लिए सुबह 10.39 के बाद और दोपहर 1.53 तक का ही Muhurat है।

हरियाली Amavasya
23 जुलाई को Hariyali Amavasya पर किसान कृषि यंत्रों की पूजा करेंगे। इसके साथ ही तीज त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। सावन के महीने में त्योहारों की धूम रहती है।

23 जुलाई- हरियाली अमावस्या
26 जुलाई- हरियाली तीज, झूला उत्सव
28 जुलाई- नागपंचमी
7 अगस्त- रक्षा बंधन
10 अगस्त- कजली तीज
13 अगस्त- हलषष्ठी
14 व 15 अगस्त- जन्माष्टमी