आगरा। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' पर आरएलडी ने उग्र प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। आरएलडी नेता रामवीर सिंह का कहना है कि 'छपाक' बहुसंख्यकों के खिलाफ बड़ी साजिश है। इस विरोध को लेकर पुलिस अलर्ट है। आगरा के हर सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने विगत दिवस सिनेमा हॉल और मॉल के मैनेजर के साथ बैठक की।