7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाल तस्करी का ये है मामला! दहला देगा आपका दिल, पुलिस छानबीन में जुटी

मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jan 18, 2018

Child trafficking

Child trafficking

आगरा। बाल तस्करी पर लाख प्रयास के बाद भी रोक नहीं लग पा रही है। महफूज़ संस्था के पश्चिमी यूपी के समन्वयक नरेश पारस के पास कमला नगर स्थित एक होटल में एक बालक की तस्करी का वीडियो आया। इस वीडियो में बच्चो को सर्द रात में होटल के बाहर लॉबी में बैठा हुआ दिखाया गया। नरेश पारस ने इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया।

होटल पहुंची पुलिस
विडियो में एक दस वर्षीय बालक कह रहा है, उसे 1500 रुपये में एक दंपत्ति अपने बच्चों की देखभाल के लिए लाया है। वीडियो की जानकारी नरेश पारस ने सीओ हरिपर्वत को दी। उन्होंने न्यू आगरा प्रभारी को निर्देशित किया। थाना प्रभारी नरेश पारस के साथ होटल पहुंचे। होटल कर्मचारियों से पूछताछ की, तो उन्होंने कहा या हमारे होटल का वीडियो नहीं है। जब कड़ाई से पूछा तो उन्होंने कहा कि एक दंपत्ति दो छोटे बच्चों को लाया था। जब सीसीटीवी कैमरे देखे गए, तो पूरा मामला सामने आया।

कन्नौज से जुड़ा है मामला
कन्नौज का कुशाग्र पाठक अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ 16 जनवरी को कमरा नंबर 307 में ठहरे थे। उनके साथ एक दस वर्षीय बच्चा भी दिखा, जो रात भर सर्द रात में कमरे के बाहर लॉबी बैठा रहा। वह कई बार कमरे की घंटी बजाता रहा, लेकिन उसे कमरे में नहीं घुसने दिया। होटल के कर्मचारी भी बच्चे से बात करते नज़र आये।

भागे दंपत्ति
सुबह होटल प्रबंधतंत्र को भनक लगते ही दंपत्ति गुरूवार को दोपहर 12:30 बजे कमरा खाली कराकर निकाल दिया, जबकि होटल के सामने नरेश पारस और मीडियाकर्मी बाहर खड़े थे। उनको भी भनक नहीं लगने दी। इस संबंध में नरेश पारस ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दे दी है। उन्होंने बताया की यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है। पुलिस सही तरह से छानबीन करे तो बड़ा मामला खुल सकता है।