27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारियों के कार्य हुए लंबित, तो अधिका​रियों पर होगी कार्रवाई कमिश्नर

कमिश्नर ने कहा कार्य में लापरवाही पर रोक दिया जाएगा अधिकारियों का वेतन।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 2 Aug 2018, 10:38 AM IST

 K Ram Mohan Rao

K Ram Mohan Rao

आगरा। मण्डलीय उद्योग बन्धु की में यूपीएसआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्र सिकन्दरा साइट-सी स्थित फैक्टिरियों में जल भराव के समस्या के सम्बन्ध में तथा रेलवे लाइन एवं एनएच-2 पर बाक्स कल्वर्ट बनाये जाने आदि के सम्बन्ध में कार्य में देरी होने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर केराम मोहन राव ने यूपीएसआईडीसी व नार्थ सेन्ट्रल रेलवे को पत्र भेजकर शीघ्र कार्य कराये जाने के निर्देश दिए।

जलभराव की समस्या पर सख्त कमिश्नर
औद्योगिक क्षेत्र फाउण्ड्रीनगर आगरा के भूखण्ड संख्या ई-50 से ई-82 तक स्थापित औद्योगिक इकाईयों के सामने की रोड के आशिंक रूप से जलमग्न हो जाने की समस्या के दृष्टिगत अभी तक निविदा स्वीकृत न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुक्त ने कहा कि संयुक्त आयुक्त उद्योग इस कार्य हेतु अधिशासी अभियन्ता यूपीएसआईडीसी सहित सम्बन्धित अधिकारियों की 15 दिन के अंदर बैठक कर शीघ्रातिशीघ्र त्वरित कार्रवाई करायें अन्यथा की दशा में सम्बन्धित अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा और उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया जाएगा।

एनएचएआई को दिये ये निर्देश
बैठक में आयुक्त द्वारा सिंकन्दरा एनएच-2 के दोनों ओर उद्योगों के सामने सर्विस रोड बनाने हेतु एनएचएआई द्वारा खुदाई करने से हो रही आवागमन की समस्या के दृष्टिगत आयुक्त ने निर्देशित किया कि एनएचएआई समस्या का समाधान शीघ्रातिशीघ्र कराये अन्यथा उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस पर एनएचएआई के प्रतिनिधि द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र समस्या का निदान किया जाएगा।

ये की अपील
कमिश्नर ने सभी अधिकारियों व उद्यमियों से अपील की है कि वे प्लास्टिक प्रयोग को हतोत्साहित करें तथा कपड़ों के थैलों का प्रयोग करें। उन्होंने उद्यमियों से अपेक्षा की है कि वे कपड़ों के थैले पर कम्पनी का नाम अंकित करते हुए उसे आमजन में वितरित भी करायें। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजूरानी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व उद्यमी बलवीर शरण गोयल, हरिओम अग्रवाल, विष्णु भगवान आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग