आगरा। डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय इन दिनों प्रदर्शन का अखाड़ा बना हुआ है। बुधवार को विवि परिसर में ताला तोड़कर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने परिसर में घुस आए। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी उन्हें रोकने लगे तो उन्होंने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर निकाला। समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ता पुलिस और विवि प्रशासन के खिलाफ हंगामा करते हुए पुलिस लाइन में गिरफ्तारी देने पहुंचे।