18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी आदित्यनाथ से मोहन भागवत की होगी गुफ्तगू, यहां देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Feb 22, 2018

CM Yogi adityanath

CM Yogi adityanath

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा आ रहे हैं। वे यहां राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मिलेंगे। ये मिलन कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

यहां देखें पूरा कार्यक्रम
11 बजे लखनऊ से राजकीय वायुयान द्वारा आगरा के लिए प्रस्थान।
11.55 पर खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन।
12.00 बजे खेरिया एयरपोर्ट से राजकीय हैलीकॉप्टर द्वारा हैलीपेड आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज बिचपुरी के लिए प्रस्थान।
12.15 बजे कार्यक्रम स्थल आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज बिचपुरी पर आगमन।
12.15 से 1.50 से आरक्षित समय रखा गया है।
1.50 बजे कार्यक्रम स्थल आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज बिचपुरी से कार द्वारा हैलीपैड के लिए प्रस्थान।
1.55 पर हैलीपेड बिचपुरी पर आगमन।
2.00 बजे हैलीपेड आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज बिचपुरी से राजकीय हैलीकॉप्टर द्वारा बिजनौर के लिए।

24 फरवरी को
शाम 4.40 पर हैलीपेड राधा बिहार इंटर कॉलेज, बरसाना मथुरा से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा खेरिया सिविल एयरपोर्ट आगराा के लिए प्रस्थान।
5.00 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट आगरा पर आगमन।
5.05 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट आगरा से राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान।