
CM Yogi Adityanath
आगरा। सूरसदन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रबुद्धजनों की चुप्पी देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश को उन लोगों ने जाति, धर्म के नाम पर बांटा। इस देश को सेकुलर्जिम के नाम पर बांटेने का प्रयास किया गया। एक वोट बैंक समझकर काम हुआ, लेकिन भाजपा सरकार ने सिर्फ विकास के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी भारत के नाम को शीर्ष पर पहुंचाने का प्रयास किया है।
ये था कार्यक्रम
सूरसदन प्रेक्षागृह में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भूपेन्द्र यादव, शवि प्रसाद जी के साथ फतेहपुर सीकरी सांसद चौधरी बाबूलाल, एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया भी मौजूद रहे। मेयर नवीन जैन, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने सभी का बुके देकर स्वागत किया।
ये बाले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूरसदन प्रेक्षागृह में शाम छह बजरक सात मिनट पर पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले आगरा उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास की राजनीति की है। 8 करोड़ घरों में रसोई गैस पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया। आजादी के बाद जो गांव बिजली का सपना देख रहे थे, उन गांव में बिजली पहुंचाकर वर्षों पुरान सपना भाजपा सरकार ने पूरा किया।
Published on:
5 Jul 2018, 8:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.