आगरा। विद्युत उपभोक्ताओं को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक और बड़ा अवसर दिया है। जो उपभोक्ता सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकरण कराने के बाद electric bill की अगली किश्त किसी कारणवश जमा नहीं कर सके हैं, उनके लिए सरकार ने बिल जमा करने की तिथि 30 सितंबर 2019 कर दी है। खुशखबरी ये है कि ये उपभोक्ता अपना बकाया बिल किश्तों में जमा कर सकेंगे।