
Commerce tax
आगरा। वाणिज्यकर में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए वाणिज्य कर विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम वाणिज्य कर आपके द्वार के अन्तर्गत एक शिविर का आयोजन आगरा मण्डल व्यापार संगठन के कार्यालय मीनाक्षी टाॅवर, बेलनगंज, आगरा पर आयोजित किया गया।
जीएसटी पर दी जानकारी
शिविर में वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर मनोज कुमार सिंह खण्ड-8, सतीश चन्द विन्द खण्ड-14, गौरव अग्रवाल, असिस्टेंट कमिश्नर खण्ड-10 एवं सीटीओ सुरेश कुमार यादव के द्वारा व्यापारियों को जीएसटी में आ रही समस्याओं जैसे-ई-बे बिल में अगर किसी प्रकार की छोटी-मोटी त्रुटियां हो जाती हैं और यदि माल खाली होने में निर्धारित समय से देरी हो जाती है तो यह क्लेरिकल गलती हो सकती है और अधिकारी अगर चाहे तो पैनल्टी लगा सकता हैं या नहीं लगा सकता हैं यह बात अधिकारी के विवेक पर निर्भर करती है।
जमकर हुये सवाल
शिविर में उपस्थित सोना चांदी का व्यापार करने वाले अनिल सिंघल ने पूछा कि अगर वह दुकान-दुकान जाकर माल बेचते हैं तो उस परिस्थिति में बिल अपने व्यापार स्थल से काटकर कैसे लें जायें। व्यापारियों ने बताया कि चालान न होने से भी व्यापार में व्यवधान पैदा होता है तो इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यह बात आगे होने वाली बैठक में रखेंगे। शिविर में अधिकारियों ने बताया कि जिन व्यापारियों ने अपने आईटीसी रिफण्ड के लिए आॅनलाइन आवेदन किया है उन व्यापारियों को आवेदन की काॅपी तथा एक कैंसिल चैक विभाग में आकर सक्षम खण्ड अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा, जिससे कि उनका रिफण्ड आसानी से उनके खाते में आ जायेगा।
ये रहे मौजूद
शिविर में आगरा मण्डल व्यापार संगठन के संस्थापक गोविन्द अग्रवाल, चरनजीत थापर, संजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, प्रदीप लूथरा, संजय कुण्डलानी, महेन्द्र सिंह वर्मा, डीके जैन, मनोज मित्तल, हरीओम फौजदार, अनिल कुमार गर्ग, अनिल सिंघल, राकेश कपूर, दर्शन सिंह सिकरवार, विजय कुमार गोयल, निशान्त जैन, विवेक गर्ग, राहुल भारद्वाज, रविन्द्र त्यागी, सुनील जैन, योगेश द्विवेदी, रूपल सिंल, प्रवीन मंगल, सत्यदेव पाण्डेय, नीरज बंसल, नरेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल आदि ने अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।
Updated on:
19 Sep 2018, 7:40 PM IST
Published on:
19 Sep 2018, 7:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.