आगरा। आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 7 वीं बैठक में डीपीआर प्रस्तुत करने में देरी पर कमिश्नर के राम मोहन राव ने नाराजगी प्रकट की। बैठक में पिछली बोर्ड बैठक के कार्यवृत्त का अनुमोदन, कम्पनी के डारेक्टर नॉमिनी के रूप एसपी यातायात सुनीता सिंह तथा निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय उप्र अखिलेश सिंह की नियुक्ति, टेन्डर मोड के परिवर्तन, स्मार्ट सिटी एडवाजरी फोरम का गठन तथा हेरीटेज वॉक, चौराहों व स्ट्रीट वैन्डिंग जोन के विकास आदि के सम्बन्ध में समीक्षा की गई।
ये बोले कमिश्नर
बैठक में आयुक्त ने आगरा स्मार्ट सिटी कार्यो में तेजी लाने के लिए पीएमसी से अपेक्षा की, कि जिन योजनाओं की डीपीआर अभी तक प्रस्तुत नहीं की गई है, उसे शीघ्रातिशीघ्र प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने हैरीटेज वॉक इन आगरा, चौराहों के सुधार तथा स्ट्रीट वैन्डिंग जोन के विकास के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके अन्तर्गत होने वाले कार्यों को आगामी 03 माह के अंदर पूरा किया जाय। उन्होंने विशेष तौर पर निर्देशित किया कि इन कार्यो के प्रारम्भ होने के पूर्व, कार्य होते समय, तथा कार्य समाप्ति के पश्चात के फोटोग्राफ उन्हें नियमित रूप से उपलब्ध करायें जाएं।