5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदू किशोरी के अपहरण के बाद गर्माया माहौल, भीड़ का तांडव, पथराव के बाद खोखों और दुकानों में आगजनी

खंदौली क्षेत्र में मंगलवार रात जमकर बवाल हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 18 Sep 2019, 8:32 AM IST

हिंदू किशोरी के अपहरण के बाद गर्माया माहौल, भीड़ का तांडव, पथराव के बाद खोखों और दुकानों में आगजनी

हिंदू किशोरी के अपहरण के बाद गर्माया माहौल, भीड़ का तांडव, पथराव के बाद खोखों और दुकानों में आगजनी

आगरा। खंदौली क्षेत्र में मंगलवार रात जमकर बवाल हुआ। खंदौली के सैमरा गांव के 200 लोगों ने शाम करीब छह बजे दूसरे समुदाय के दुकानदारों पर हमला बोल दिया। हिंदू किशोरी के अपहरण का आरोप दूसरे समुदाय के तीन युवकों पर है। बलवाइयों ने 15 दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी और छह घरों में तोड़फोड़ की। दुकानदारोंं को जमकर पीटा गया, ये पूरा बवाल पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने हुआ और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बताया गया है कि थाना पुलिस एक घंटे के बाद पहुंची, तब तक बलवाई भाग चुके थे।

ये है मामला
ये पूरा मामला खंदौली के गांव सैमरा मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। बताया गया है कि यहां किशोरी के अपहरण को लेकर दोनों समुदाय में पूर्व में भी टकराव हो चुका है, लेकिन मंगलवार रात इतना बड़ा बवाल हो जाएगा, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। अपहरण से गुस्साए ग्रामीण एकत्र होकर गांव में स्थित एक अल्‍पसंख्‍यक युवक के घर पहुंच गए। बताया गया है, यहां जमकर तोड़फोड़ की गई। युवक पर आरोप है कि वह गांव की ही एक नवीं कक्षा की छात्रा को बरगलाकर अपने साथ भगा ले गया। आक्रोशित भीड़ ने युवक के घर को आग लगा दी। कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो गुस्‍सा और भड़क गया। इसके बाद गांव में अन्‍य दुकानों पर खोखों में भी आग लगा दी गई।

दोनों ओर से हुआ टकराव
इसके बाद टकराव की स्थिति दोनों ओर से हो गई। बताया गया है कि समुदाय विशेष के लोग भी एकजुट हो गए। हिंदुुुुओं के घरों में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट कर दी। महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया। पथराव में कई लोगों के चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों से भी मारपीट की गई। उनके कैमरे छीन लिए गए। बवाल की सूचना मिलते ही शहर से कई थानों का फोर्स रवाना कर दिया गया। देर राति स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। मौके पर आइजी ए. सतीश गणेश के साथ आला अधिकारी भी पहुंच गए। रात में दुबारा बवाल होने की आशंका के मद्देनजर फोर्स को तैनात रखा गया, जो सुबह तक मुस्तैद है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश