आगरा। उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 29 अप्रैल को रामलीला मैदान में किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली की तैयारियों को लेकर दिल्ली में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें हाईकमान ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।