4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में कोरोना का कहर, विदेश से लौटे महिला—पुरुष और बच्चों समेत चार कोरोना संक्रमित

— महिला और बच्चे दुबई और पुरुष आया था स्पेन से लौटकर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 28 Dec 2021, 11:45 AM IST

internet pic

internet pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में कोरोना अब एक बार फिर दस्तक देने लगा है। विदेश से लौटी एक महिला और दो बच्चों समेत चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची लेकिन महिला उससे पहले ही लखनऊ निकल गई। जिले में अब कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हो गई है।
यह भी पढ़ें—

नए साल पर बढ़ा ओमिक्रॉन का खतरा, ताजनगरी में जश्न के नाम पर होने वाली पार्टियों पर रोक

आगरा में बढ़ रहे कोरोना मरीज
आगरा के आसपास के जिलों की बात की जाए तो बीते रविवार को मथुरा में 7 कोरोना संक्रमित सामने आए थे, इनमें एक बच्चा आयरलैंड से अपने परिजनों के साथ घूम कर वापस आया था। वहीं, अब आगरा में भी 5 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ आगरा डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि दुबई से 35 साल की एक महिला अपनी 11 और 6 साल की बेटियों के साथ 17 दिसंबर को जयपुर पहुंची थी। यहां पर उनके सैंपल लिए गए।
यह भी पढ़ें—

सेवा भारती के कार्यालय पर युवकों द्वारा पथराव, हंगामा


महिला का जयपुर में लिया था सैंपल
दो दिन जयपुर में रुकने के बाद महिला आगरा में अपनी मां के पास दयालबाग स्थित निवास पर आ गई थी। महिला और उसकी बेटियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जयपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को दयालबाग स्थित महिला की मां के घर पर भेजा गया लेकिन महिला की मां ने बताया कि वह अपनी बेटियों के साथ लखनऊ स्थित अपनी ससुराल चली गई, जिसके बाद महिला से फोन द्वारा संपर्क किया गया। इस पर महिला ने बताया कि उन्हें कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। दयालबाग स्थित जिस अपार्टमेंट में महिला रुकी थी, वहां के आसपास के सभी लोगों के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही जो लोग महिला के संपर्क में रहे, उनकी भी जांच की जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आगरा के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाला एक युवक जो कि स्पेन से वापस लौटा है, उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके सैंपल लेकर जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेज दिए गए हैं। आगरा में अगर सक्रिय कोरोना मामलों की बात की जाए तो उनकी संख्या 10 हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश