29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दबंग ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पेन्टर पर बोला हमला

-दबंग ने पेन्टर के ऊपर एक के बाद एक कई प्रहार किए। -इससे गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 27 Jul 2019, 7:36 PM IST

Attack

दबंग ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पेन्टर पर बोला हमला

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव सहारा सराय में शानिवार सुबह दबंग पेन्टर के घर में घुस गया। कहासुनी के बाद दबंग ने पेन्टर को धारदार हथियार से काट दिया। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसएन अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- UP में एक ऐसा अस्पताल, जहां दी जाती है ‘Death care’, देखें वीडियो

ये है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मलपुरा के गांव सहारा सराय निवासी राजकुमार 40 वर्ष पुत्र राधेश्याम पेन्टर है। शशिकांत पुत्र पप्पू गांव का दबंग युवक है। राजकुमार का शुक्रवार शाम को दबंग शशिकांत से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शाम को ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दोनों को अपने अपने घर भेज दिया था। यह बात दबंग को रास नहीं आई। वह सुबह होने का इंतजार करता रहा। शानिवार सुबह साढे 10 बजे वह राजकुमार के घर पहुंच गया। वहां पर दोनों में फिर से झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दबंग शशिकांत ने राजकुमार को लात घूंसे मार कर उसे जमीन पर गिरा लिया।

यह भी पढ़ें- बाइक सवार बदमाशों ने महिला टीचर पर की फायरिंग, देखें वीडियो

दबंग ने बांक से किए प्रहार
इसके बाद उसने घर में रखा बांक उठा लिया। उसके बाद दबंग ने पेन्टर के ऊपर एक के बाद एक कई प्रहार किए। जिससे राजकुमार के सिर तथा हाथ में गंभीर चोट आई है। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं इस खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर सैकडो ग्रामीणो की भीड लग गई। उन्होने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस गांव में पहुच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एस एन भेज दिया।

यह भी पढ़ें- संसद में Azam Khan की अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा सांसद ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

ये बोले अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि घायल युवक का इलाज चल रहा है। मामले में अभी कोई तहरीर नही आई है। तहरीर मिलने के बाद दबंग युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इनपुट: देवेश शर्मा

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग