27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में व्यापारी और उसके बेटे पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

दुकान बंद कर बेटे संग घर जा रहे थे व्यापारी, तभी हुआ हादसा। हादसे में व्यापारी के बेटे की मौत हो गई, व्यापारी अब खतरे से बाहर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 13 Jun 2018, 10:59 AM IST

murder

murder

आगरा। थाना सिंकदरा के गैलाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बदमाशों ने व्यापारी व उसके बेटे पर गोलियां बरसा दीं। इससे इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियां लगने से पिता पुत्र लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। व्यापारी के रिश्तेदार ने पिता पुत्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

व्यापारी की थी परचून की दुकान
सिकंदरा के ककरैठा निवासी सुरेश पाठक 50 वर्ष तथा उनका बेटा मनोज 22 वर्ष दोनों गैलना रोड पर असोपा हॉस्पीटल के पास परचून के दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात 11 बजे पिता पुत्र दुकान बंद कर रहे थे तभी वहां पर बाइक सवार हथियारों से लैस बदमाश आ गए। उन्होंने पिता पुत्रों पर गोलियां चला दीं। इससे दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से निकल कर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख हमलावर मौेके से भाग गए।

रिश्तेदार ने कराया अस्पताल में भर्ती
मौके पर सुरेश की पत्नी के भाई राजकुमार पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। घटना स्थल पर एस ओ सिंकदरा मय फोर्स के साथ पहुंच गए। राजकुमार ने जीजा और भांजे को दिल्ली गेट पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मनोज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं सुरेश अब खतरे से बाहर हैं।

जांच में उलझी पुलिस
एसओ सिकंदरा अजय कौशल ने बताया है मृतक के भाई दीपक के अनुसार तीन दिन पहले इलाके के एक युवक ने मनोज से 10 हजार रुपए मांगे थे। पैसे नहीं देने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं कुछ परिजन नजदीकी रिश्तेदार से रंजिश की बात भी कह रहे हैं। पुलिस मामले की गम्भीरता से जांच कर रही है। जल्द की घटना का खुलासा हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग