4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरोगा की पत्नी ने पति और ससुरालीजनों पर दर्ज कराया मुकदमा

— थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दरोगा पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न, मारपीट का आरोप।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 6 Jan 2022, 12:21 PM IST

Internet Pic

Internet Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में दरोगा की पत्नी ने पति और ससुरालीजनों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित पति दरोगा वर्तमान में अमरोहा के एक थाने में तैनात है।
यह भी पढ़ें—

ताजनगरी से बरामद हुआ मीरजापुर से पांच दिन पहले अगवा हुआ युवक

यह था मामला
थाना एत्माद्दौला आगरा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2005 में हापुड़ निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद वर्ष 2016 में उसकी पुलिस में दरोगा के पद पर नौकरी लग गई। इसके बाद से ही वह उसे परेशान करने लगा। नौकरी लगने के बाद से ही वह उससे पीछा छुड़ाने का प्रयास करने लगा। पत्नी के मुताबिक पति के अन्य किसी महिला से संबंध हैं। इसलिए वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता है। पति की वर्तमान में अमरोहा के एक थाने में तैनात है। उसे आए दिन परेशान किया जाने लगा था, इसकी वजह से वह मायके आ गई थी। 20 जून को उसके ससुर उसे लेने के लिए घर आए थे और अपने साथ ले गए थे। वहां उसके साथ मारपीट करते हुए देवर ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे। उस समय उसने भागकर अपनी इज्जत बचाई थी। छुट्टी मिलने पर पत्नी 23 जून को घर आए। ससुराल में उसके साथ हुई घटना की जानकारी जब पति को दी तो उसके साथ मारपीट की गई। उसके बाद वह मायके वापस आ गई। पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। एसएसपी के निर्देश पर थाना एत्माद्दौला थाने में दरोगा पति, सास-ससुर व देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अश्लील हरकतों के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया विवेचना की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश