
Dastan e Amir Khusrau
आगरा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा ताजखेमा में पर्यटन पर्व दास्तान-ए-अमीर खुसरो के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त के राममोहन राव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय एवं प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से पूरे देश में पर्यटन पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व 5 अक्टूबर 2017 से शुरू हुआ है और आगामी 25 अक्टूबर तक देश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है।
सांस्कृतिक वैभव के प्रतीक हैं ये
आयुक्त के राममोहन राव ने कहा कि ताजमहल, फतेहपुर सीकरी , आगरा फोर्ट, सिकन्दरा, एत्माददौला, चीनी का रोजा, मेहताव बाग, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक वैभव के प्रतीक हैं। इन्ही आकर्षणों के कारण हजारों की संख्या में प्रतिदिन बाहर से बहुत पर्यटक देखने आते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करने के लिए शहर की साफ सफाई व पर्यटकों को पर्याप्त सुविधाएं दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। आगरा शहर को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत और खूबसूरत बनाया जाएगा।
कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
उप निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार द्वारा विधायक जगन प्रसाद गर्ग व आयुक्त के राममोहन राव का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या दास्ताने अमीर खुसरो में डॉ. सईदा हमीद, जाकिया जहीर और रेनी सिंह द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक जगन प्रसाद गर्ग व आयुक्त के राम मोहन राव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव दयाल, उप निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार सहित पर्यटन उद्योग से सम्बन्धित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मनाया जा रहा पर्यटन उत्सव
देश के सभी राज्यों में पर्यटन पर्व का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन पर्व के दौरान प्रमुख स्थलों पर रौशनी की गई हैं। सांस्कृतिक, नृत्य, संगीत, थिएटर, कथा वाचन, पर्यटन स्थलों के आसपास लोगों को जानकारी मुहैया कराने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पर्यटन प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं। संस्कृति, खानपान, हस्तशिल्प, हस्तकलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है और विरासत स्थलों के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए वॉक का आयोजन किया जा रहा है। लोगों की भागीदारी से इसे जन आयोजन बनाने का पूरा प्रयास किया गया है।
Published on:
11 Oct 2017 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
