
election
आगरा। ग्राम प्रधानों एव सदस्यों के रिक्त पदों के उप चुनाव की समय-सारणी घोषित कर दी गई है। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि चुनाव पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी।
ये है पूरा चुनाव कार्यक्रम
नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अन्तिम तिथि 8 अगस्त 2018 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 9 अगस्त 2018 को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। उम्मीदवारी वापस 10 अगस्त 2018 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक ले सकते हैं। चुनाव चिन्ह का आंवटन 10 अगस्त 2018 को अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा।
17 अगस्त को मतदान
मतदान 17 अगस्त 2018 को पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक होगा। मतगणना 20 अगस्त 2018 को पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। जनपद में एत्मादपुर के नगला महासिंह, पिनाहट के उमरैठा में प्रधान पद तथा पिनाहट के खैरडांडा, मानिकपुरा, चचिहा, क्यौरी, खन्दौली के हाजीपुर खेड़ा, जैतपुर कला के पई, फतेहपुर सीकरी के मलिकपुर, बरौली अहीर के कहरई, बेहटा, कुण्डौल, बाह के इटाइली, रैपुरा भदौरिया, शमशाबाद के ऊॅचा, गुबरारी, हिरनेर नबादाखेड़ा, सैंया के स्यारमउ, नदीम रघुपुरा में सदस्य ग्राम पंचायत के पद पर निर्वाचन होना है।
होगा प्रचार प्रसार
खण्ड विकास अधिकारी अपने विकास खण्ड में चुनाव कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करायेगें और ग्राम पंचायतों में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जायेगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, तहसील कार्यालय एवं जिलाधिकारी कार्यालय के सूचना पट्टों पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। इस चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच करने, नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह आंवटन का कार्य क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी।
Updated on:
2 Aug 2018, 12:28 PM IST
Published on:
2 Aug 2018, 10:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.